झलाना प्रकृति पार्क, नाहरगढ़ जैविक उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई प्रकार की वनस्पतियों और जीवों को देखा जा सकता है। यह पार्क कुल 7.2 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ है जो नाहरगढ़ किले के पास में ही स्थित है। इस पार्क में काफी बड़ी संख्या में क्वार्टजाइट चट्टान और सैंडस्टोन पाएं जाते है।
पर्यटक यहां आकर बाघ, सरीसृप के विभिन्न प्रकार, बंदर और कई अन्य जानवर भी देख सकते हैं। यहां भारी संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है। इस सुंदर पार्क के भ्रमण के लिए पर्यटकों को जंगल सफारी की सवारी की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications