राम निवास बाग एक खूबसूरत गार्डन है जिसे अकाल रहित परियोजना के अर्न्तगत 19 वीं सदी के दौरान महाराजा राम सिंह द्वारा बनवाया गया था। इस बड़े पार्क में खेलने के लिए काफी बड़ा स्थान है और साथ ही साथ एक चिडि़याघर और वनस्पति संग्रहालय भी है। इसके अलावा, यहां अल्बर्ट हॉल है जिसे ब्रिटिश वास्तुकार सर स्विटन जैकोब ने डिजायन किया था, इसके अलावा उन्होने राजस्थान के कई नामचीन इमारतों को भी डिजायन किया था जो भारत और अरबी वास्तुकला के संयोजन के लिए काफी प्रसिद्ध है। वैसे यहां की इमारतों में ब्रिटिश और भारतीय डिजायन का भी काम्बीनेशन देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications