Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जयपुर - ओडिशा

जयपुर - प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग

18

जयपुर को सामान्यत: “सिटी ऑफ विक्ट्री” (जीत का शहर) के नाम से जाना जाता है तथा यह दक्षिणी उड़ीसा (ओड़िशा) का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह कोरापुट जिले में स्थित है। यहाँ प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सुंदरता जैसे घने हरे जंगल, गड़गड़ाहट की आवाज़ वाले झरने, घास के मैदान और हरी भरी घाटियाँ हैं।

यहाँ उड़ीसा का सबसे उत्तम लोक समुदाय देखने मिलता है तथा यहाँ की जनसंख्या भी सबसे अधिक है। यह पूर्वी घाटों से घिरा हुआ है जबकि इसके तीन ओर अरकू पहाड़ियां हैं। यह अंग्रेज़ी के U (यू) अक्षर के समान लगता है जो इसे सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनाता है।

जयपुर में तथा इसके आसपास पर्यटन स्थल

जयपुर में बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं जो यहाँ के शानदार जलप्रपातों जैसे शक्ति, बागरा और दुदुमा को देखने यहाँ आते हैं। देओमाली का भव्य पर्वत, सुनाबेदा की हरी भरी घाटियाँ और वन्य जीवन, कोलाब नदी और कोरापुट का सुंदर शहर जयपुर के कुछ प्राकृतिक आकर्षणों में से एक है।

मालिगुरा की ब्रॉड गेज टनल, नंदापुर में स्थित बतरिसा सिंहासन, जयपुर पार्क और मिन्ना झोला का छोटा शहर जयपुर पर्यटन का एक महत्वपूर्ण भाग हैं। इसके अलावा जयपुर में बहुत से प्राचीन स्थान और किले हैं जो जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।

जयपुर कैसे पहुंचे

जयपुर का निकटतम हवाई अड्डा विशाखापट्टनम है जो 237 किमी. की दूरी पर स्थित है। पर्यटक ट्रेन या बस द्वारा जयपुर पहुँच सकते हैं और रास्ते में अरकू पहाड़ियों के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

जयपुर की यात्रा के लिए उचित समय

जयपुर की सैर के लिए ठंड का मौसम उत्तम होता है।

जयपुर - ओडिशा इसलिए है प्रसिद्ध

जयपुर - ओडिशा मौसम

घूमने का सही मौसम जयपुर - ओडिशा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जयपुर - ओडिशा

  • सड़क मार्ग
    भुबनेश्वर, बेहरामपुर, विशाखापट्टनम और विज़यानगरम से जयपुर पहुँचने के लिए बस सेवा उपलब्ध है। बस के अलावा पास के स्थानों से पर्यटक टैक्सी या ऑटोरिक्शा द्वारा भी यहाँ पहुँच सकते हैं। पास के स्थानों में स्थित ट्रेवल एजेंसियां जयपुर के लिए गाड़ियां उपलब्ध करवाती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जयपुर में बड़े पैमाने पर रेल सेवा उपलब्ध है। यह रेलमार्ग द्वारा राज्य के सभी भागों से जुड़ा हुआ है। किरंदुल एक्सप्रेस द्वारा विशाखापट्टनम से जयपुर पहुंचा जा सकता है। रेल द्वारा यात्रा बहुत रोमांचक होती है क्योंकि रेल अरकू घाटी के रोमांचक दृश्यों से होकर गुज़रती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पहले जयपुर में एक हवाई अड्डा था जो अब काम नहीं करता तथा इसका उपयोग कुछ वी. आई. पी. यात्रियों (अतिमहत्वपूर्ण) के लिए या चार्टेड विमानों के लिए किया जाता है। वर्तमान में जयपुर का निकटतम हवाई अड्डा विशाखापट्टनम है जो 237 किमी. दूर है जबकि भुबनेश्वर हवाई अड्डा 507 किमी. दूर है। इन हवाई अड्डों से जयपुर के लिए टैक्सियां उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed

Near by City