बादुली पुकाहुरी को बादुली पुकुहरी के नाम से भी जाना जाता है जिसे राजा जयाध्वज सिन्हा के शासनकाल में बनवाया गया था। यह एक टैंक है जिसका नाम अहोम जनरल के नाम पर बादुली पुकाहुरी रखा गया। इस टैंक का नाम, बादुली पुकाहुरी, अहोम काल से ही है।
इस टैंक का निर्माण, एक बड़े भाग की खुदाई के बाद हुआ था। यह टैंक, टिओक के ट्रंक रोड़ के बहुत ही नजदीक स्थित है। टिओक, जोरहाट शहर में पूर्वी छोर पर स्थित है।
पुखुरी एक असमिया शब्द है जिसका अर्थ होता है - पानी जलाशय या तालाब। पुखुरी, असम में बहुत ही सामान्य है औश्र यहां यह सदियों से बने हुए है। बादुली पुकाहुरी का निर्माण, पानी का संचय करने के लिए किया गया था, ताकि सर्दियों व गर्मियों में पानी की आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकें।
बादुली पुकाहुरी, पूरे शहर से भली - भांति जुडा हुआ है। यहां तक पर्यटक आसानी से टैक्सी, ऑटो - रिक्शा और बसों के द्वारा पहुंच सकते है।



Click it and Unblock the Notifications