बिलवेश्वर शिवा मंदिर, जोरहाट के अन्य आकर्षणों में से एक है, जो शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह प्राचीन मंदिर, जिले के उत्तरी भाग में दक्षिण ट्रंक रोड पर स्थित है। यह लगभग जोरहाट शहर से 35 किमी. की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर स्थित है। प्रत्येक साल, कई स्थानीय और बाहरी पर्यटक यहां दर्शन करने आते है।
मंदिर में पवित्र कुंड को रूचिनाथ बुरगोहेन के द्वारा बनवाया गया था। यह कुंड, इस मंदिर की सुंदरता को बढ़ा देता है, यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच पूजा का प्रमुख स्थान है। यह मंदिर, अहोम शासनकाल के दौरान की धार्मिक गतिविधियों पर प्रकाश डालता है और उनसे सम्बन्धित विषयों पर जानकारी देता है। इस मंदिर की वास्तुकला, अन्य धार्मिक स्थलों से भिन्न है क्योंकि इसे अहोम शासनकाल के दौरान बनवाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications