पुरनानंदा बुरागोहै मैडाम, एक कब्रिस्तान है जहां पुरनानंदा बुरागोहै के अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। पुरनानंदा बुरागोहै, वह व्यक्ति है जिन्होने मचारहाट पर अपना राज्य स्थापित किया था। पुरनानंदा बुरागोहै मैडाम, सिवसागर के रास्ते पर, जोरहाट से 5 किमी. की दूरी पर स्थित है।
पुरनानंदा बुरागोहै मैडाम को राजा के बेटे द्वारा 1817 में बनवाया गया था। वर्तमान में, पुरनानंदा बुरागोहै मैडाम को जोरहाट के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से गिना जाता है और यहां हर साल हजारों पर्यटक सैर के लिए आते है। इस मैडाम का सिर्फ ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि सौंदर्य रूपक महत्व भी है। इसे देखने से राजस की महिमा के बारे में पता चलता है।
मैडाम, असम में बहुत सामान्य होते है और इन्हे उस स्थान पर बनवा दिया जाता है जहां उस व्यक्ति का दाह संस्कार किया जाता है ताकि उस व्यक्ति से जुडी यादें और उसके अवशेषों को संभालकर रखा जा सकें। शहर के केंद्र से समीपता के कारण, पुरनानंदा बुरागोहै मैडाम तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications