Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जोवाई

जोवाई  - पनार जनजाति के लोगों का घरौंदा

7

जोवाई, मेघालय के बढ़ते औद्योगिक शहरों में से एक है। यह जैंतिया हिल्‍स जिले का जिला मुख्‍यालय है और यहां बहुतायत में पनार जनजाति निवास करती है। जोवई, माइंटडू नदी से तीन किनारों पर घिरा एक खूबसूरत शहर है और इसके चौथे सिरे पर बांग्‍लादेश की सीमा लगती है।

एक पठार पर स्थित, जोवाई, समुद्र स्‍तर से 1380 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां की जलवायु सुखद और शांत है। जयंतिया हिल्‍स, खनिजों से समृद्ध है और जोवाई के आसपास कई कोयला खानें भी स्थित है। इस प्रकार इस स्‍थल की अर्थव्‍यवस्‍था कोयला खानों से विकसित होती है।

जोवाई और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्‍थल

जोवाई में पर्यटक सबसे ज्‍यादा यहां मनाएं जाने वाले त्‍यौहार में शामिल होने आते है। इस खास त्‍यौहार को बेहदीमखालम उत्‍सव कहा जाता है जिसे प्रत्‍येक वर्ष जुलाई के दूसरे सप्‍ताह में आयोजित किया जाता है। बेहदीमखालम उत्‍सव, पनार आदिवासी जनजाति के द्वारा की जाने वाली कर्मकांडी अभिव्‍यक्ति है। इसके अलावा, यहां के अन्‍य आकर्षण मानव निर्मित थाडलासेकिन झील, लालांग पार्क और जोवाई प्रेस्बिटेरियन चर्च है जो जोवाई के पर्यटन को और आकर्षित बनाते है।

जोवाई तक कैसे पहुंचे

जोवाई, मेघालय की राजधानी शिलांग से 65 किमी. की दूरी पर स्थित है। जोवाई तक पहुंचने के लिए पर्यटक, राज्‍य की राजधानी से एक पर्यटन वाहन या बोर्ड में बुकिंग करा सकते है जिनमें अंर्तगत वाहन थोड़े - थोड़े अंतराल के बाद चलते है। जो पर्यटक हवाई यात्रा करना चाहते है वह कोलकाता से उमरोई तक की उड़ान में सफर करें। हालांकि, यहां आने के लिए सबसे बेहतर विकल्‍प गुवाहटी एयरपोर्ट से होकर आना है।

जोवाई की सैर का सबसे अच्‍छा समय

जोवाई की सैर का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों और गर्मियों के दौरान होता है। इस अवधि में पर्यटक बिना दिक्‍कत के सैर कर सकते है।

 

जोवाई इसलिए है प्रसिद्ध

जोवाई मौसम

घूमने का सही मौसम जोवाई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जोवाई

  • सड़क मार्ग
    जोवाई, राष्‍ट्रीय राजमार्ग 44 के रास्‍ते पर पड़ता है और यह सड़क ही इस शहर की जान है। यहां से होकर कई बसें गुजरती है जो सिलचर और त्रिपुरा आदि तक जाती है। पर्यटक, सुखद यात्रा के लिए शिलांग से जोवाई तक की कैब हॉयर कर सकते है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग से जाने पर रास्‍ते में कई पठार और सुंदर दृश्‍यों वाले गांव पड़ते है जो मन मोह लेते है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    मेघालय में कोई रेलहेड नहीं है और यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन गुवाहाटी रेलवे स्‍टेशन है जो जोवाई जाने के लिए सबसे नजदीकी पड़ता है। गुवाहाटी से जोवाई लगभग 160 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए कम से कम 4 घंटे का समय लगता है। पर्यटकों को पहले शिलांग आना चाहिए और उसके बाद सड़क मार्ग से जोवाई तक पहुंचना चाहिए।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    जोवाई, उमरोई का निकटतम एयरपोर्ट है। हालांकि, यहां से सिर्फ कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें हैं। हवाई यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्‍प होगा कि वह गुवाहाटी तक के लिए एयर टिकट बुक कराएं और वहां से बस से यात्रा करें। गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, देश के सभी हिस्‍सों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed