चाँद फिरा गुंबद एक भव्य मकबरा है सैयद मोहम्मद हुसैन को समर्पित है और यह कडपा शहर के मध्य में स्थित है। आप आने से चूक नहीं सकते क्योंकि ये बिल्कुल शहर के मध्य में स्थित है। इस इमारत का निर्माण और डिज़ाइन बहुत अनोखा है। इस इमारत का आकार एक वर्ग (स्क्वायर) की तरह है और इमारत के बिल्कुल केंद्र में एक बहुत बड़ा गुंबद है।
मकबरे को सुरक्षा देने के लिए चारों ओर बड़ी बड़ी दीवारें हैं। इस इमारत को अंदर और बाहर दोनों ओर से बहुत ख़ूबसूरती से सजाया गया है। इमारत की दीवारों को अरबी आयतों के साथ आच्छादित किया गया है। यह मकबरा निजामों के समय बनाया गया है और उस समय की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मकबरे के चारों ओर की ऊँची ऊँची दीवारें कुछ पर्यटकों के लिए उत्सुकता का विषय होती हैं। कुछ पर्यटक इस इमारत की केवल एक झलक पाने के लिए यहाँ आते हैं। यह मकबरा स्थानीय मुस्लिम समुदाय के बीच भी काफ़ी प्रसिद्ध है।