लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम क्षेत्र के अनुसार ओडिशा का सबसे बड़ा स्टेडियम है। रणजी ट्राॅफी, कालाहांडी कप और कई बड़े मैचों का आयोजन यहाँ किया जाता है। प्रसिद्ध कालाहांडी उत्सव भी यहाँ हर साल आयोजित किया जाता है।कालाहांडी उत्सव 14 जनवरी को आयोजित किया जाता है चार दिनों तक चलता है जिसमें देशभर के लोगों द्वारा बनाए गए विभिन्न बेहतरीन मूर्तियाँ और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाते हैं। इस उत्सव के दौरान अनेक सांस्कृतिक आयोजन होते हैं जो सर्दियों में कालाहांडी का आकर्षण बढ़ा देते हैं। जनवरी में कालाहांडी आने वाले लोग कालाहांडी उत्सव का मज़ा ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications