Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कालाहांडी

कालाहांडी - प्रागैतिहासिक सभ्यता का खज़ाना

18

कालाहांडी इतिहास और संस्कृति में समृद्ध ओडिशा का एक जि़ला है। उत्तेयी और तेल नदियों के संगम पर स्थित कालाहांडी में 12वीं सदी की उत्कृष्ट वास्तुकला के कुछ बहुत प्राचीन मंदिर हैं। प्रपाती झरनों के साथ अनेक सुंदर पहाडि़याँ इस जगह की सुंदरता को बढ़ाती है। पाषाण युग और लौह युग के कई पुरातात्विक सबूत यहाँ पाए गए थे। कालाहांडी उत्सव हर साल मनाया जाता है और उत्तम कला, संस्कृति, संगीत और हस्तकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

कालाहांडी और इसके आसपास के पर्यटन स्थान

कालाहांडी पर्यटन अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प इतिहास और बहुत सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य वाले विदेशी स्थान प्रस्तुत करता है। असुरगढ़ में मानव जीवन के 2000 साल पुराने निशान पाए गए हैं। गुड़ाहांडी पहाड़ी की गुफाओं के अंदर कुछ प्राचीन पेंटिंग हैं। राबनदढ़ एक सुंदर झरना है जबकि मोहनगिरी में सुंदर प्रकृति के साथ एक प्राचीन शिव मंदिर है। यहाँ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम भी स्थित है जहाँ विभिन्न खेल और मेले आयोजित किए जाते हैं।

कैसे पहुँचे कालाहांडी

कालाहांडी ओडिशा के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। केसिंगा रेलवे स्टेशन और भुवनेश्वर हवाईअड्डे से क्रमशः रेल और फ्लाइट लेकर आप आसानी से कालाहांडी पहुँच सकते हैं।

कालाहांडी आने के लिए सबसे अच्छा समय

कालाहांडी आने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून होता है।

 

कालाहांडी इसलिए है प्रसिद्ध

कैसे पहुंचें कालाहांडी

  • सड़क मार्ग
    दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग 201 और 217 कालाहांडी से गुज़रते हैं। कई राज्य परिवहन की बसें आसानी से उपलब्ध होती हैं जो इसे देश के सभी बड़े शहरों जैसे भुवनेश्वर, कट्टक, संबंलपुर आदि से जोड़ती हैं। कई निजी बसें भी उपलब्ध हैं। भुवनेश्वर से कालाहांडी तक आने के लिए लगभग 120रूपए लगते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कालाहांडी के पास स्थित केसिंगा रेलवे स्टेशन यहाँ के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता तथा चेन्नई आदि से भली प्रकार जुड़ा है। इसलिए कालाहांडी तक रेलमार्ग से पहुँचना मुश्किल नहीं हैं। विभिन्न ट्रैवल कंपनियों द्वारा कई टूर पैकेज आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में मदद कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    आप 259कि.मी. दूर रायपुर हवाईअड्डे से या फिर 341कि.मी. दूर विशाखापत्तनम हवाईअड्डे से कालाहांडी तक पहुँच सकते हैं। 450कि.मी. दूर स्थित भुवनेश्वर हवाईअड्डा एक अन्य विकल्प है। आप इन हवाईअड्डों से कालाहांडी के लिए बस ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu