श्रीकालाहस्ती का दुर्गांबिका मंदिर देवी दुर्गांबिका को समर्पित एक बहुत प्राचीन मंदिर है। हिंदू देवी के अधिकांश मंदिरों की तरह, इस मंदिर को भी एक छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है। यह मंदिर कालाहस्ती मंदिर की उत्तरी दिशा में स्थित है और समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।
अपने सुंदर स्थान के कारण इस लोकप्रिय दुर्गांबिका मंदिर को कई स्थानीय लोग तथा सैलानी देखने आते हैं। मंदिर की चोड़ी सीढ़ियां पहाड़ी की तलहटी से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक बनाई गई हैं। ये सीढ़ियां भक्तों की चढ़ाई को आसान और सहज बना देती हैं।
शहर के लोगों के लिए देवी दर्गांबिका बहुत धार्मिक महत्व रखती है क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं में देवी को जीवन दान देने वाली देवी के रुप में माना जाता है। वे केवल जीवन को जन्म ही नहीं देती बल्कि पृथ्वी पर जीवन के पोषण को बनाए रखने में मदद भी करती है। इसलिए, हर साल सैकड़ों भक्त इस मंदिर के दर्शन करने तथा देवी का आशीर्वाद लेने आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications