श्रीकालाहस्ती का श्री दुर्गा मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है जिन्हें 'शक्ति' के दिव्य रूप में माना जाता है। यह एक बहुत प्राचीन मंदिर है जो हर साल हजारों श्रदालुओं को आकर्षित करता है। यह मंदिर 800 मीटर ऊंची एक छोटी सी पहाड़ी पर बनाया गया है और कालाहस्ती मंदिर की उत्तरी दिशा में स्थित है।
चोड़ी सीढ़ियों के कारण इस मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान एवं सरल है, इन सीढियों का निर्माण मंदिर की चढाई को आसान बनाने के लिए किया गया है। कालाहस्ती के अन्य आलीशान मंदिरों की तुलना में देवी दुर्गा को समर्पित यह मंदिर बहुत छोटा है, लेकिन इसके छोटे आकार के बावजूद यह मंदिर स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा प्रतिष्ठित है।
इस शहर की तीर्थयात्रा पर निकले लोग अपनी तीर्थयात्रा को समाप्त करने से पहले देवी के ‘दर्शन’ करना नहीं भूलते। यह मंदिर बहुत सुंदर और अपने आसपास फैली पवित्रता और शुद्धता के कारण कई भक्तों को आकर्षित करता है। मंदिर का स्थान भी कम आकर्षक नहीं है; पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस मंदर पर से आप प्रकृति की सुंदरता को देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications