वेइलिंगल कोण झरना, श्रीकालाहस्ती के निकट स्थित है तथा शहर से करीब 8 किमी दूर है। यह झरना एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है क्योंकि यह प्रकृति का अद्भुत मनोरम दृश्य प्रदान करता है। इस झरने में एक डुबकी लगाए बिना जाना संभव नहीं है और आप यहां बूढ़े और जवान दोनों को स्नान का आनंद लेते देख पाएंगे।
इस झरने को अपना नाम तेलुगू भाषा से प्राप्त हुआ है और इसका अर्थ है "हजारों लिंगों की घाटी", क्योंकि यह झरना चट्टानों से घिरा हुआ है जो भगवान शिव के लिंग की तरह दिखाई देते हैं, यह नाम बिलकुल उपयक्त है। माना जाता है कि इस झरने के पानी में कुछ अनोखे चिकित्स गुण मौजूद है इसलिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस झरने तक आते हैं।
इस झरने के पानी से नियमित रुप से स्नान करने से कई त्वचा संबंधित रोग ठीक हो सकते हैं। एक स्थानीय किंवदंती के अनुसार, इस झरने के नीचे किया गया स्नान मोक्ष प्राप्त करने के लिए आपको आपके सभी सांसारिक पापों से छुटकारा दिला सकता है।



Click it and Unblock the Notifications