नाम से ही पता चल जाता है कि इस नर्सरी में कैक्टस की कई प्रजातियां देखने को मिलेगी। यह स्थान, पर्यटकों को कांटो भरे पेड़ों की दुनिया में रूचि पैदा कर सकता है। कलिम्पोंग आने वाले पर्यटक, यहां की सैर अवश्य करें। यहां की सैर के लिए लगभग 20 रूपए चार्ज देने पड़ते है।
यहां पेड़ों का रखरखाव करने वाले लोग, कैक्टस को उनके प्राकृतिक आवास में रखने के लिए बहुत प्रयास करते है। फोटो खीचनें के शौकीन लोग यहां आसानी से अपने शौक को नया रूप दे सकते है, अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते है। आप यहां से सस्ते दामों पर कैक्टस के पेड़, खरीद भी सकते है। इस नर्सरी के मालिक के द्वारा यहां ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications