तीस्ता बाजार, तीस्ता नदी के किनारे पर स्थित है। यह कलिम्पोंग से कुछ किमी. की दूरी पर स्थित है और पर्यटकों को यात्रा को आदर्श यात्रा बना देता है। यहां आकर पर्यटक, कलिम्पोंग के स्थानीय भोजन, सामान, गहने, कपड़े, घरेलू सामान आदि को खरीद सकते है।
यहां चाइनीज, तिब्बती और भूटानी सामान मिलता है। यहां बिकने वाली चप्पलें बेहद सुंदर होती है। इस स्थान पर तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग भी कर सकते है। यह वह स्थान है जहां से तीस्ता नदी, पश्चिम बंगाल की ओर बहती है। इस स्थान की सीमाएं भारतीय सेना के जवानों द्वारा हमेशा गश्त में रहती है।



Click it and Unblock the Notifications