वावाथुराई कन्याकुमारी का एक गाँव है जो अपने सेन्ट अरोकिया नाथर चर्च नामक कैथोलिक चर्च के लिये प्रसिद्ध है। यह गिरजाघर कन्याकुमारी शहर के तटीय भाग में स्थित है। इसकी शुरूआत सन 2010 में कोट्टार के सबसे पवित्र वर्तमान पादरी पीटर रेमीगियस डी डी द्वारा की गई थी।
वावाथुराई का यह चर्च सेन्ट अरोकिया नाथर को समर्पित है। अरोकिया नाथर नाम का अर्थ होता है – वह व्यक्ति जो लोगों को बीमारियों से बचाता है और सभी को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है। नीले आसमान की पृष्ठभूमि में समुद्रतट के किनारे स्थित यह चर्च विस्मयकारी दिखता है।



Click it and Unblock the Notifications