Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» तिरुनेलवेली

तिरुनेलवेली पर्यटन – जहां पुराने का नए से मिलन होता है

22

तिरुनेलवेली शहर कई नामों से जाना जाता है। लेकिन यह खासकर नेल्लई, टिन्नीवेली और तिरुनेलवेली नामक तीन नामों से जाना जाता है। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, यह शहर टिन्नीवेली के नाम से जाना जाता था, जोकि तिरुनेलवेली का एक अंग्रेजी अनुवाद रुप है। लेकिन आजादी के बाद यह शहर फिर से तिरुनेलवेली के रुप में जाना जाने लगा। परंतु यहां के ज्यादातर निवासी इसे नेल्लई के रुप में ही संबोधित करते हैं।

यह तिरुनेलवेली जिले का मुख्यालय है और तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य में स्थित है। इस स्थान को भौगोलिक महत्व भी प्राप्त है साथ ही इसे डेक्कन पठार का दक्षिणी बिंदु भी माना जाता है। तिरुनेलवेली शहर राज्य की राजधानी चेन्नई से 613 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह त्रिवेन्द्रम या तिरुवनंतपुरम से 152 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जोकि तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य केरल की राजधानी है।

मंदिरों तथा पवन चक्कियों की भूमि – तिरुनेलवेली और इसके आसपास के स्थल

तिरुनेलवेली में कई सारे मंदिर हैं, जो प्राचीन काल में बनाए गए थे। यहां राज्य का सबसे बड़ा शिव मंदिर, नेल्लईअप्पार मंदिर स्थित होने के कारण यह स्थान अपने आप में गर्व महसूस करता है।

तिरुनेलवेली शहर ने अपने आपको पवन चक्की संयंत्र की स्थापना के लिए एक सहज स्थान बनाया है। इस क्षेत्र में विशेषज्ञताप्राप्त बिजली कंपनियों ने इस स्थान का उपयोग करने के लिए बड़ी संख्या में इसके बाहरी इलाके तक पहुंच चुकी हैं। वे इन पवन चक्कियों द्वारा 3500 मेगावाट जितनी बिजली पैदा करती हैं।

इस क्षेत्र के और इसके आसपास के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में कप्पल माता चर्च, श्री अलगिय मन्नार राजगोपाला स्वामी मंदिर, श्री वरदराजा पेरूमल मंदिर, मेला तिरुवेंकटनाथापुरम मंदिर, केज़्हा तिरुवेंकटनाथापुरम, केज़्हा तिरुपति मंदिर शामिल हैं।

कैसे पहुंचें तिरुनेलवेली

यह शहर सड़क मार्ग द्वारा तमिलनाडु के मुख्य केन्द्रों से अच्छी तरह जुड़ा है, खासकर तूतीकोरिन पोर्ट, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे पड़ोसी जिलों से।

तिरुनेलवेली का मौसम

तिरुनेलवेली का मौसम तमिलनाडु के अन्य शहरों से कुछ खास अलग नहीं हैं। गर्मियों में वातावरण बहुत गर्मी और नम रहता है, लेकिन मानसून और सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट आती है।

तिरुनेलवेली इसलिए है प्रसिद्ध

तिरुनेलवेली मौसम

घूमने का सही मौसम तिरुनेलवेली

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें तिरुनेलवेली

  • सड़क मार्ग
    तिरुनेलवेली शहर तमिलनाडु के बाकी हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा है। चेन्नई से तिरुनेलवेली की दूरी लगभग 630 किलोमीटर की है। दूरी के संदर्भ में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, तिरुनेलवेली का निकटतम स्थान है। यह तिरुनेलवेली से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तिरुनेलवेली सड़क मार्ग द्वारा कोच्चि, बेंगलुरु, कोयंबटूर और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल द्वारा तिरुनेलवेली तक बड़ी आसानी से पहुँचा जा सकता है और यह रेलमार्ग द्वारा देश के हर बड़े शहर से जुड़ा है। तिरुनेलवेली से तमिलनाडु के अन्य प्रमुख शहर जैसे चेन्नई, मदुरै, तंजावुर और कोयंबटूर के लिए ट्रेनों की सेवा उपलब्ध है। पड़ोसी राज्य केरल से भी कई रेल गाड़ियां तिरुनेलवेली जंक्शन पर रुकती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मदुरै हवाई अड्ड़ा तिरुनेलवेली का सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है। इस हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। किसी उड़ान द्वारा मदुरै पहुंचना एक सहज निर्णय होगा और फिर यहां से आप रेल या सड़क मार्ग द्वारा तिरुनेलवेली पहुंच सकते हैं। मदुरै से तिरुनेलवेली की दूरी लगभग 154 किलोमीटर की है और सड़क मार्ग द्वारा तिरुनेलवेली तक पहुंचने में ढ़ाई घंटे का समय लगेगा और यहां की सड़के भी अच्छी हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Jun,Sun
Check Out
22 Jun,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Jun,Sun
Return On
22 Jun,Mon