Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सुचिन्द्रम

सुचिन्द्रम – एक तीर्थ स्थल वाला नगर

6

रहस्यमयी व शांत भूमि, सुचिन्द्रम, एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है एवं तमिलनाडू के कन्याकुमारी में स्थित है। यह स्थान मुख्य रूप से थानुमलयन मंदिर के कारण एक बहुत ही लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। प्राचीन काल में, यह शहर त्रावणकोर का गढ़ था।

त्योहारों का आनन्द

यह स्थान मरकजी और चित्तरई नामक दो त्यौहारों के लिए प्रसिद्ध है। पूरे तमिलनाडू तथा पड़ोसी राज्यों से लोग सुचिन्द्रम में इन त्योहारों में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। मरकजी सर्दियों में, या दिसम्बर या जनवरी में मनाया जाता है तथा आयोजन नौ दिनों तक चलता रहता है, तथा आखिरी दिन हिन्दु देवताओं को तीन सजी गाड़ियों में रखकर जुलूस की शक्ल में पूरे शहर में घुमाया जाता है। दूसरा त्योहार चित्तरई अप्रैल व मई में मनाया जाता है।

मंदिर एवं देवता

यद्धपि, नगर थानुमलायन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन शहर में अनेकों दूसरे मंदिर भी हैं। ये हैं, द्वारका कृष्णन मंदिर, मुनुथिट्टनकाई मंदिर, असाराम्म सास्त मंदिर, करूपासमी कोई, थामौरन थम्पुराती मंदिर, अक्करई मंदिर, असरम्मम असूया तथा अथरी मुनिवर होम कुन्दम, स्राममरूलिकु श्री भूतनाथमाद अन्थमपुरा मीनाक्षी अम्मन कोविल, मुथरम्मन मंदिर तथा पेराम्बलम नटराजन मंदिर।

इन मंदिरों की उपस्थिति के बावजूद, थानुमलयम मंदिर ही है, जो तीन अलग-अलग हिन्दु देवताओं के अद्वितीय प्रस्तुतीकरण के कारण तीर्थयात्रियों को अपनी ओर खींचता है।

सुचिन्द्रम में मुख्य आकृषण थानुमलयन मंदिर तथा कोलाचल का ऐतिहासिक नगर है, जो सुचिन्द्रम के बेहद करीब है।

सुचिन्द्रम कैसे पहुंचें

शहर का नजदीकी हवाई अड्डा तिरूवनन्तपुरम में है, तथा नजदीकी रेलवे स्टेशन कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन है। हालांकि, किसी भी दक्षिण भारतीय शहर से सुचिन्द्रम के लिए प्रत्यक्ष बस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

सुचिन्द्रम का मौसम

गर्मियों के मौसम में बहुत गरम मौसम रहता है तथा गर्मियों को छोड़कर सुचिन्द्रम का मौसम लगभग पूरे साल एक सा बना रहता है।

 

सुचिन्द्रम इसलिए है प्रसिद्ध

सुचिन्द्रम मौसम

घूमने का सही मौसम सुचिन्द्रम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सुचिन्द्रम

  • सड़क मार्ग
    सुचिन्द्रम शहर के लिए कई निजी बसों के साथ-साथ सरकारी बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। सुचिन्द्रम तक पहुँचने के लिए कन्याकुमारी, बंगलौर, चेन्नई के साथ ही त्रिवेन्द्रम से भी बस ली जा सकती है। केरल व तमिलनाडु सरकारें सुचिन्द्रम के लिए बहुत ही उचित किराए पर नियमित रूप से सुचिन्द्रम के बस सेवाये उपलब्ध कराते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सुचिन्द्रम के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन कन्याकुमारी में है। कन्याकुमारी जंक्शन मुख्य बस स्टैंड से 1 किमी की दूरी पर है। सुचिन्द्रम से अगला मुख्य रेलवे स्टेशन, तिरूवनंतपुरम, देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा है। हालांकि, कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर बंगलौर और दिल्ली से कई गाड़ियों सीधे आती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुचिन्द्रम के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे की कन्याकुमारी शहर से दूरी लगभग 87 किमी है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भारत के प्रमुख शहरों के साथ ही खाड़ी देशों से भी कई उड़ानें प्राप्त होती हैं। हवाई अड्डे से कन्याकुमारी तक और वहां से आगे सुचिन्द्रम के लिए टैक्सी ली जा सकती है। कन्याकुमारी तक टैक्सी का किराया लगभग 1500 रूपये आता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon