मूरिश मस्जिद शहर के केंद्र में स्थित है, जो तत्कालीन शासकों की व्यापक और सहिष्णु सोच को दर्शाती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मूरिश मस्जिद को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में चिन्हित किया है। इसकी डिजाइन फ्रांसीसी वास्तुकार एम. मैनटीक्स द्वारा तैयार की गई थी, यह अद्भुत इमारत मोरक्को में मारकेश की भव्य मस्जिद जैसी दिखती है।
मेयो स्कूल ऑफ आर्ट, लाहौर से आये कई कलाकारों ने बड़ी खूबसूरती से इस संरचना के गुंबद को सजाया। बड़े परिसर के चारों ओर शुद्ध भारतीय संगमरमर की दीवारें इस मस्जिद की भव्यता को एक शाही स्पर्श प्रदान करती है। यह संरचना निश्चित तौर पर उन यात्रियों का ध्यान आकर्षित करती है, जो इतिहास और कला में रुचि रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications