कराईकुडी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट तिरूचिरापल्ली या त्रिची में स्थित है। यह एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है जो कराईकुडी से 90 किमी. की दूरी पर स्थित है। कराईकुडी से मदुरई एयरपोर्ट भी 90 किमी. दूरी पर स्थित है। त्रिची एयरपोर्ट से सिंगापुर, दुबई, शारजहां, कुवैत, कोलम्बों और क्वालालमपुर आदि के लिए भी उड़ानें भरी जाती है।