शरगोल मठ या गोम्पा, एक छोटा लेकिन प्रसिद्ध गेलुग-पा या येलो हेट सेक्ट बौद्ध मठ है जो कारगिल जिले में शरगोल नामक गांव में स्थित है। इस मठ में भगवान बौद्ध के अवलिकेतेश्वर बोधिसत्व अवतार की प्रतिमा लगी हुई है जिसमें भगवान बुद्ध को आत्म-ज्ञान की प्राप्ति के रूप में दिखाया गया है, यह प्रतिमा बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत पावन होती है।
साथ ही साथ यहां तीन मूर्तियां तारा देवी की भी हैं जो हिंदू धर्म की देवी थी। देवी की मूर्ति को तिब्बत के एक कलाकार के द्वारा लकड़ी पर नक्काशी करके बनाया गया है। पर्यटक, शरगोल मठ की बालकनी से कैंटिलएवर मठ भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications