कोंडेश्वर मंदिर कर्जत का एक प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस प्राथमिक धार्मिक स्थल के गर्भगृह को चारों ओर से कई छोटे धार्मिक स्थलों ने घेर कर रखा है। यह मंदिर वास्तुकला की प्रसिद्ध हेमंद्पथी शैली में बनाया गया था।
इस मंदिर में कुछ पवित्र अवसरों जैसे महाशिवरात्रि आदि पर पर्यटकों और भक्तों की बहुत बड़ी भीड़ उमडती है। मानसून में इस स्थान की यात्रा टालनी चाहिए क्योंकि इस मंदिर के चारों ओर चट्टानी क्षेत्र है जो बहुत अधिक फिसलन भरा और खरतनाक हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications