करूर सरकारी संग्रहालय वर्ष 2000 में करूर बस स्टैंड के पास स्थापित किया गया था। यहाँ इस जगह के पूर्वजों की स्मृतियाँ रखी हुई हैं। इस म्यूजि़यम में विभिन्न प्रकार की कांस्य वस्तुएं, धातु के बर्तन और प्राचीन वाद्य यंत्र प्रदर्शित किए गए हैं। सिक्के, चट्टानें, जीवाश्म, वनस्पति के नमूने, मोलस्का शैल्स तथा समुद्री प्रजातियाँ भी इस म्यूजि़यम में प्रदर्शित किए गए हैं। इस म्यूजि़यम में नियमित रूप से लेक्चर और वर्कशॉप भी आयोजित किए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications