Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वालपराई

वालपराई पर्यटन – जहाँ चाय कॉफ़ी और जंगली प्रचुर मात्रा में है

23

वालपराई एक ऐसा हिल स्टेशन है जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। समुद्र तल से 3500 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन तमिलनाडू के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। वालपराई, अनामलाई पर्वत श्रेणी का एक भाग है और यह कोइम्बतुर जिले के अंतर्गत आता है। लगभग 170 साल पहले मानव बस्ती के बसने के बावजूद, इस हिल स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कई पर्वतीय विस्तार आज भी सीमा से बंधे नहीं है।

यह ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ आप मानव निर्मित चाय, कॉफ़ी के बागानों के साथ घने जंगल, जंगली जलप्रपात और गुनगुनाते हुए झरने एक साथ देख सकते हैं। अजहियर से वालपराई जाते समय रास्ते में कम से कम 40 हेयर पिन मोड़ हैं, फिर भी वालपराई जाने के लिए कमर कस लीजिये।

मैदानी भाग में स्थित पोल्लाची, वालपराई से सबसे नज़दीक का स्थान है और यह वालपराई से 65 किमी दूर है। कोइम्बतुर शहर वालपराई से लगभग 100 किमी दूर स्थित है।

वालपराई और इसके आसपास के पर्यटन स्थल

चिन्नाकलर फाल्स (जलप्रपात) के अतिरिक्त यहाँ देखने योग्य कई स्थल हैं। इस क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र बालाजी मंदिर है। निरार डैम, गणपति मंदिर और अन्नाइ वेलंकन्नी चर्च इस क्षेत्र के अन्य आकर्षण है जहाँ पर्यटक जा सकते हैं। शोलायार डैम के खूबसूरत दृश्य, ग्रास हिल्स (घास से ढंकी पहाड़ियां) और व्यू पॉइंट कुछ ऐसे पर्यटक स्थल हैं जहाँ वालपराई आने वाले पर्यटकों को अवश्य जाना चाहिए।

सदाबहार वनों की भूमि

वालपराई में मानव निर्मित पर्यटक आकर्षण नहीं के बराबर हैं बल्कि यहाँ कई घने जंगल, वन्यजीव अभयारण्य और जलप्रपात हैं। जंगल के कई भाग ऐसे हैं जो आज भी पर्यटकों की पहुँच से बाहर हैं। यहाँ कई वन्य जीव आकर्षण हैं जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए।

एक उदाहरण है चिन्नाकल्लर, अत्यधिक बारिश होने के कारण इसे दक्षिण का “चेरापूंजी” भी कहा जाता है। इसके अलावा ग्रास हिल्स जो इंदिरा गांधी वन्य जीव अभयारण्य का भाग हैं। यह स्थान बागानों, चाय के कारखानों और डैम के लिए प्रसिद्ध भी है।

सुबह चाय के बागानों में टहलने पर, प्रकृति की गोद में आपको आत्मिक शांति प्राप्त होगी और आपका तनाव दूर होगा। इस स्थान का वन्यजीवन और प्राकृतिक सुंदरता उन लोगों की पसंदीदा हैं जिन्हें फ़ोटोग्राफ़ी का शौक है।

वालपराई कैसे पहुंचे

यह स्थान सडक और रेलमार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। वालपराई से सबसे नज़दीक का हवाईअड्डा कोइम्बतुर हवाई अड्डा है जो वालपराई से 120 किमी दूर है। सडक द्वारा वालपराई जाना आसान है। कोइम्बतुर से वालपराई जाने के लिए कैब्स उपलब्ध हैं और किराया भी साधारण ही है। कोइम्बतुर और पोल्लाची से बस द्वारा वालपराई जाना आसान है।

वालपराई का मौसम

यहाँ का मौसम वैसा ही है जैसा आम तौर पर एक हिल स्टेशन का होता है। सर्दियों और मानसून में मौसम काफ़ी ठंडा हो जाता है। इसलिए इन मौसमों के दौरान यहाँ आने की सलाह नहीं दी जाती। गर्मियों में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है और यह स्थान घूमने के लिए यही सबसे उत्तम मौसम है।

 

वालपराई इसलिए है प्रसिद्ध

वालपराई मौसम

घूमने का सही मौसम वालपराई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वालपराई

  • सड़क मार्ग
    वालपराई के नज़दीक दो मुख्य शहर हैं, पहला कोइम्बतुर जो 100 किमी दूर है और दूसरा पोल्लाची जो 65 किमी दूर है। वालपराई तक का रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 83 और राज्य राजमार्ग 78 के साथ साथ चलता है। वालपराई तक सडक द्वारा यात्रा सस्ती और आसान है। इसके अलावा आप सडक द्वारा जल्दी भी पहुँच जायेंगे।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    वालपराई के सबसे नज़दीक का रेलवे स्टेशन पोल्लाची में है। अगला बड़ा स्टेशन कोइम्बतुर में है। कोइम्बतुर और पोल्लाची के बीच कई स्थानीय रेलगाड़ियाँ चलती हैं। आप इनमें से किसी भी रेलगाड़ी द्वारा पोल्लाची पहुँच सकते हैं और वहां से वालपराई जाने के लिए सडक द्वारा यात्रा कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    वालपराई से सबसे नज़दीक का हवाईअड्डा, मैदानी भाग कोइम्बतुर में है जो 107 किमी दूर है। कोइम्बतुर से वालपराई के रास्ते में पोल्लाची शहर आता है। आप देश के किसी भी मुख्य शहर से कोइम्बतुर के लिए उड़ान (फ्लाईट) ले सकते हैं (क्योंकि कोइम्बतुर में अभी भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अधिक संख्या में उपलब्ध नहीं है)। कोइम्बतुर से वालपराई जाने के लिए आप बस या कैब ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Fri
Check Out
20 Apr,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat