पुगझिमलई श्री अरूपदई मुरुगन मंदिर करूर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह कावेरी नदी के पास वेलयूथैनपलयम में एक पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर चेर के शासनकाल के दौरान बनवाया गया था ओर यह अपनी सुंदर मूर्तियोंब के लिए प्रसिद्ध है। भगवान मुरुगन अथवा सब्रमण्यम इस मंदिर के प्रमुख देवता है।
फरवरी के पहले हफ्ते में मनाया जाने वाला थाईपूसम त्योहार इस मंदिर का सबसे अधिक उत्साह से मनाया जाने वाला त्योहार है। इस अवसर पर भक्तजन मंदिर के देवता को एक रथ पर बैठाकर रात के समय मंदिर के चारों ओर घुमाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications