दुर्गा मंदिर, लगभग 600 साल पुराना है जो कारवार में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और सदाशिवगढ़ हिल फोर्ट के पास स्थित है। सदाशिवगढ़, शहर से 6 किमी. दूर काली नदी के उत्तरी तट पर बना हुआ है। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, राजा छत्रपति ने इस मंदिर को खोजा था और स्थानीय भंडारी लोगों को इस मंदिर में आकर पूजा करने की अनुमति दी थी। जब आप दुर्गा मंदिर के रास्ते पर हों, तो सोंदा राजा के पुराने किले के खंडहर को भी देखा जा सकता है। इस मंदिर को संतदुर्गा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जो 17 वीं सदी में बनी पीर शान शमशुद्दीन खारोबअ की दरगाह के पास स्थित है। यहां रहने के लिए, पर्यटन विभाग द्वारा पहाड़ी पर यात्री निवास की व्यवस्था की गई है।



Click it and Unblock the Notifications