वासुकी ताल केदारनाथ से 8 किमी की दूरी पर और समुद्रतल से 4135 मी की ऊँचाई पर स्थित है। यह झील शानदार हिमालय पर्वतश्रृंखलाओं के बीच स्थित है और उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य है। यहाँ आने वाले यात्री झील के पास में स्थित चौखम्भा चोटी के सुन्दरता का आनन्द ले सकते हैं।
यात्रियों को इस स्थान तक पहुँचने के लिये चतुरंगी और वासुकी हिमनदियों को पार करना पड़ता है। इन हिमनदियों को पार करना एक कठिन कार्य है और इसके लिये अपार शक्ति और सहनशीलता की आवश्यकता पड़ती है। यात्रियों को जून से अक्टूबर के महीनों में यहाँ आने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान जगह का मौसम काफी सुहावना होता है।



Click it and Unblock the Notifications