सितम्बर से मई के बीच के महीने केम्मनगुंडी की यात्रा के लिये सबसे बढ़िया माने जाते हैं क्योंकि मौसम आश्चर्यजनक रूप से सुहावना होता है।
(मार्च से मई) केम्मनगुंडी का मौसम गर्मियों के मौसम के दौरान बहुत सुन्दर और आरामदायक होता है। दिन के समय तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाता और 17 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रातें भी आरामदायक होती हैं। सुहावने और ठंडे मौसम के कारण भारी संख्या में यात्री इस हिल स्टेशन में गर्मियों के मौसम के दौरान आते हैं।
(जुलाई से अगस्त) मॉनसून के दौरान केम्मनगुंडी में मध्य दर्जे की बारिश होती है। यहाँ के सुन्दर झरने देखने के लिये यही सबसे बढ़िया समय होता है। 10 से 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मौसम भी आरामदायक होता है।
(सितम्बर से फरवरी) सर्दियों के दौरान केम्मनगुंडी का मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है।