मुर्गामहादेव मंदिर, क्योंझर जिले का अन्य प्रमुख स्थान है। इस मंदिर की खुद की एक विरासत है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जहां हर साल हजारों पर्यटक सैर के लिए आते है। भगवान शिव को जनजातियों के बीच सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
माना जाता है कि इस मंदिर में मांगने से सभी मुरादें पूरी हो जाती है, भगवान शिव कभी किसी को खाली हाथ नहीं लौटने देते है। यह मंदिर, एक बाहरमासी झरने के किनारे पर स्थित है। मंदिर के चारों ओर आकर्षित कर देने वाला वातावरण है। यह मंदिर, क्योंझर जिले के मुख्यालय से 65 किमी. की दूरी पर स्थित है।
यह मंदिर, ठाकुरानी पहाडी के पास बना हुआ है। मंदिर, चम्पुआ उप प्रभाग के अंर्तगत आता है और मंदिर के आसपास स्थानीय अधिकारियों द्वारा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है।



Click it and Unblock the Notifications