बेनी सागर बांध शानदार नदी खुद्दार पर बना हुआ है। यह राजसी बांध खजुराहो शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। हराभरा वातावरण बांध के पास एक मनभावन माहौल बनाता है। बेनी सागर बांध 7.7वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ हे। यह बांध पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण है।
शहर की बिज़ी लाइफ दूर शांत वातावरण में एक आरामदायक दिन के अलावा इस बांध पर विभिन्न गतिविधियों के लिए भी गुंजाइश है। एक दिन के लिए नौका विहार, कांटेबाज़ी या तैराकी के लिए यहाँ का सुहावना वातावरण एकदम बढि़या है। यह जगह एक पिकनिक स्थल के रूप् में भी प्रसिद्ध है।
स्थानीय लोग और पर्यटक आसपास के नज़ारों का मज़ा लेने के लिए यहाँ आते हैं। अकसर लोग प्राकृतिक वातावरण में आराम करने के लिए आते हैं और यहाँ पानी की अनेक गतिविधियों का भी मज़ा लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications