धुबेला संग्रहालय झांसी-खजुराहो सड़क पर बनी एक झील के तट के पास स्थित है। संग्रहालय एक पुराने किले के अंदर स्थित है। इसमें प्राचीन और आधुनिक युग की कलाकृतियाँ और अवशेषों का एक समृद्ध कलेक्शन है। यहाँ मुख्य रूप से खजुराहो के प्रसिद्ध बुंदेला वंश के इतिहास, उत्थान और पतन को दर्शाया गया है।
अनेक मूर्तियों और कलाकृतियों का समृद्ध और बेहतरीन कलेक्शन बुंदेला राजाओं की जीवनशैली और संस्कृति को समझने में मदद करता हैं। इस संग्रहालय में रखी हुई मूर्तियाँ शक्ति पंथ से है। यहाँ बुंदेला शासकों के हथियारों, पोशाकों और चित्रों का एक अनूठा कलेक्शन है।
यात्रा के लिए यह संग्रहालय एक एक दिलचस्प जगह है। यहाँ आने पर खजुराहो के बुंदेला वंश के शासकों की अद्भुत सांस्कृतिक वृद्धि के बारे में जान सकते हैं। शासकों की भव्य जीवनशैली और उनके विभिन्न कार्यों को इस संग्रहालय में दिखाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications