खजुराहो का शिल्पग्राम इस प्राचीन शहर का मीत्वपूर्ण भाग है। यह भारत की संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और प्रोमोशन के लिए सरकार द्वारा चलाया गया वेंचर है। यह केंद्र 1998 में शुरु किया गया और यह शहर के बीच में स्थित है। दुनिया के सामने भारतीय कला और संस्कृति की अद्भुत सुंदरता को दिखाने का यह एक प्रयास है।
मंत्रमुगध कर देने वाली लोककला प्रदर्शन से शिल्पग्राम आने वालों को लुभाता है। यह केंद्र दस एकड़ ज़मीन पर फैला हुआ है। रात के समय इस केंद्र में शास्त्रीय और लोक नर्तकों के प्रदर्शन देखे जा सकते हैं। तारों की रोशनी में रंगबिरंगी और शानदार परफार्मेंस देखने के लिए ओपन-एअर स्टेडियम बहुत अच्छी जगह हैं।
यहाँ देश के विभिन्न भागों से आने वाले कारीगरों का काम भी देखा जा सकता है। शिल्पग्राम के अंदर स्थित दुकानों से आप कारीगरों द्वारा बनाई गई कलाकृतियाँ खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications