रेवुड एक बड़ा और सुंदर उद्यान है जो ऊंचे और आलीशान पेड़ों से परिपूर्ण है। खंडाला और लोनावला के बीच स्थित इस नाम की व्युत्पत्ति जानना थोडा मुश्किल है। कुछ लोग कहते है कि वुड का नाम एक अंग्रेज़ी अधिकारी श्रीमान रे के नाम पर पड़ा है जबकि अन्य कुछ लोग बताते है कि रेवुड नाम मराठी शब्द ‘रे’ से निकला है जिसका अर्थ है घना जंगल।
इस उद्यान में कई प्रकार के वृक्ष हैं जो कई दशक पुराने हैं। पहले यह एक वानस्पतिक उद्यान था जिसे बाद में एक उद्यान में बदल दिया गया। यहाँ शिवजी का एक पुराना मंदिर है।
यह उद्यान बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और बच्चे यहाँ खेल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications