खंडवा के लव कुश नगर में माँ नवचंडी देवी धाम का मंदिर बना है, यह शहर की ऊत्तर दिशा में है। यह मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है, जो देवी पार्वती का एक अवतार रुप है। यहाँ देवी शक्ति की पूजा नवचंडी के रुप में की जाती है। यह मंदिर खंडवा में एक धार्मिक स्थान के रुप में उभरा है।
इसकी लोकप्रियता और आध्यात्मिक तथ्यों के कारण, यह मंदिर एक आकर्षण का केंद्र बन गया है तथा पर्यटन स्थल के रुप में परिवर्तित हो गया है। हर साल फरवरी और मार्च के महीने में यहाँ मेला आयोजित किया जाता है, जो फागुन के महीने में होता है।
भारत के अन्य प्रसिद्ध मेलों की तरह, यह मेला भी अपनी ओर एक बडी भीड को आकर्षित करता है और यहां कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। देवी शक्ति के उत्कट भक्त बाबा गंगा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। नवचंडी देवी धाम मंदिर रेलवे स्टेशन से केवल 4 कि.मी दूर है।



Click it and Unblock the Notifications