किफिर शहर के बाहरी इलाके में स्थित किस्तांग गांव है जिसे आपको अवश्य घूमना चाहिये जब भी आप नागालैंड के इस हिस्से की यात्रा पर आयें।संग्थम जनजाति के निवास वाला यह गांव ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है,जहां से आप नीचे स्थित घाटी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
आपको ऐसी दिव्य अनुभूति होगी, मानो कि प्रकृति मां ने आपको अपनी गोद में ले लिया हो। कोहरे वाली सर्दियों की सुबह में,इस स्थान पर आने योग्य है, यदि आप नागालैंड के इस हिस्से की यात्रा पर हों। यहाँ का एक अन्य प्रमुख आकर्षण,सर्दियों के दौरान मध्य एशिया की कठोर ठंड से बचने के लिये यहाँ आने वाले प्रवासी पक्षियों के झुंड हैं।
किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्वर्ग है क्योंकि यहां आप पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों जैसे कि लुप्तप्राय अमूर बाज जैसे पक्षी को देख सकते हैं। यह स्थान इस पक्षी की साइबेरिया से अफ्रीका के लिए इसकी उड़ान के दौरान एक पड़ाव स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications