कोहिमा राज्य संग्रहालय, कोहिमा के इतिहास और संस्कृति के बारे में , वहां की जनजातियों के बारे में यहां आने वाले पर्यटकों को चारो तरफ की जानकारी प्रदान करता है। नागालैंड सरकार के द्वारा इस संग्रहालय को 1970 में बयायवु हिल पर स्थापित किया गया था, जो शहर के केंद्र से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस संग्रहालय में नागा जनजाति के जीवन और परंपरा से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाया जाता है जिनमें कला और कलाकृतियां, प्राचीन हथियार, रंगीन पारंपरिक कपड़े और नागा समुदाय का भोजन भी दर्शाया जाता है।
इस संग्रहालय में कई दुलर्भ और कीमती पत्थरों का बेमिसाल संग्रह है जिसमें माणिक्य, टूमलाइन , कोरल और अन्य पीतल व चांदी की घंटियां शामिल हैं। इसके अलावा, नागा जनजाति के पारंपरिक परिधान के साथ उनके संगीत वाद्ययंत्रों को भी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है जिसमें लान्ग ड्रम और टाटी भी शामिल होते हैं, यह दोनो वाद्ययंत्र एकल तार वाले यंत्र हैं। नागा मोरूंग के मॉडल या विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक झोपडि़यां भी इस संग्रहालय का सबसे बड़ा आर्कषण हैं।



Click it and Unblock the Notifications