Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कोक्‍कारे बेल्‍लूर

कोक्‍कारे बेल्‍लूर पर्यटन - जहां की जीवंतता पर्यटकों का मन मोह लेती है

12

पर्यटक इस जगह आकर पक्षी अभयारण्‍य में बिंदास सैर कर सकते है। इस अभयारण्‍य का दृश्‍य बेहद खूबसूरत दिखता है, यहां ताजी चलने वाली हवा, चिडि़यों की चहचहाहट आदि इस जगह को मनोरम बनाते है। लेकिन इस अभयारण्‍य की सैर दिन के कुछ घंटों में ही कर सकते है और इसके लिए फीस देनी होती है। यहां आकर आप एक ही समय पर सभी पक्षियों को नहीं निहार सकते है लेकिन हर स्‍थान पर सैर करने के बाद अधिकांश: सुंदर सी चिडि़यां दिख जाती है।

यहां एक सुंदर सा स्‍थान है जहां मानव और प्रकृति के बीच के काबिलेतारीफ सांमजस्‍य देखने को मिलता है। कोक्‍कारे बेल्‍लूर, कर्नाटक में बंगलौर - मैसूर हाईवे पर मांड्या जिले में स्थित है। यह पक्षी प्रेशर और शांत प्रिय लोगों के लिए अच्‍छा स्‍थल है।  अन्‍य पक्षी अभयारण्‍यों की तरह, यहां कोई ऐसा स्‍थान नहीं है जहां सभी पक्षी एक साथ देखने को मिलें, यह एक छोटा सा गांव है जहां पेलीकन्‍स और पेन्‍टेड स्‍टॉर्क ने अपना घर बना लिया है।

इस शहर की सुंदरता बढ़ाने में यहां बसने वाले पक्षियों का सहयोग सबसे ज्‍यादा है, यहां पेलीकॉन्‍स की बहुतायत के कारण इस शहर को कोक्‍कारे कहा जाता है जो एक कन्‍नड़ भाषा का शब्‍द है।

कोक्‍कारे बेल्‍लूर की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय

कोक्‍कारे बेल्‍लूर की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय नबंवर से जून के दौरान होता है, इस अवधि में यहां लगभग 1000 पेलीकॉन्‍स और 2500 पेन्‍टेड स्‍टोर्क पाएं जाते है।

यह स्‍थान एकदम से पर्यटक स्‍थल नहीं कहलाता है लेकिन फरवरी और मार्च के महीने में आप यहां आकर हैंगआउट कर सकते है। मैसूर आर्मेचर नेचुरलेस्टि ( एमएएन ) के सचिव मनु के अनुसार, '' इस जगह पर मनुष्‍य और पेलीकॉन के आपसी सांमजस्‍य को देखा जा सकता है, यहां के स्‍थानीय निवासी, पेलीकॉन्‍स को मछली देने और उन्‍हे हमेशा जलस्‍त्रोत में बनाएं रखने का प्रयत्‍न करते है।'' मैं इस स्‍थान के साथ जुड़ा हुआ हूं और 1994 से यहां कई प्रकार की प्रजातियों को मानवीय संरक्षण में पलते देख रहा हूं और तभी से इन पक्षियों के संरक्षण में लगा हूं।'' इस बारे में वह आगे बढ़ाते हुए कहते है कि यह स्‍थान अब धीरे - धीरे विकास कर रहा है, भारत में इन विशेष प्रकार के पक्षियों का यही एक विशेष स्‍थान है, इसलिए शायद अब लोग यहां आना ज्‍यादा पसंद करते है।

पेलीकॉन्‍स के अलावा, चिडि़यां जैसे कि आईबिस, इरगेट्स और नाइट हेरोन्‍स आदि भी यहां पाई जाती है।

कोक्‍कारे बेल्‍लूर इसलिए है प्रसिद्ध

कोक्‍कारे बेल्‍लूर मौसम

घूमने का सही मौसम कोक्‍कारे बेल्‍लूर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कोक्‍कारे बेल्‍लूर

  • सड़क मार्ग
    कोक्‍कारे बेल्‍लूर, पूरे राज्‍य और आसपास के प्रमुख शहरों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। यह स्‍थान, बंगलौर से 83 किमी. की दूरी पर स्थित है, यह स्‍थान बंगलौर - मैसूर हाईवे पर स्थित है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कोक्‍कारे बेल्‍लूर का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन मद्दूर रेलवे स्‍टेशन है। यह मैसूर - बंगलौर ब्रॉड गॉज लिंक पर स्थित है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    यहां का सबसे नजदीक एयरपोर्ट, बंगलौर अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डा है। वैसे मैसूर का घरेलू हवाई अड्डा भी यहां स्थित है। इस एयरपोर्ट तक कई बसें और ट्रेन चलती है। पर्यटक, इन एयरपोर्ट से कोक्‍कारे बेल्‍लूर तक आसानी से पहुंच सकते है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
23 Jul,Thu
Return On
24 Jul,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
23 Jul,Thu
Check Out
24 Jul,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
23 Jul,Thu
Return On
24 Jul,Fri