कोल्हापुर में मौसम, साल के बारह महीनों में एक समान रहता है। आप किसी भी मौसम में यहां आकर घूम सकते है। बारिश के मौसम में कभी-कभी यहां बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। पर्यटक सर्दियों के दौरान इस जगह को परफेक्ट प्लेस मानते है।
गर्मियों में कोल्हापुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटक इस दौरान आराम से आ सकते है।
कोल्हापुर में जुलाई से सितम्बर तक मानसून का मौसम रहता है। इस दौरान पश्चिमी घाटों पर बारिश होती है। कभी- कभी यहां भारी बारिश भी हो जाती है।
कोल्हापुर में हल्की सर्दी पड़ती है। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है।