थिवाल्ली पैलेस, एक बेहद लोकप्रिय इमारत है और वास्तुकला का एक अद्भूत नमूना है जो कोल्लम से 25 किमी. दूर स्थित है। ऐशतामुडी झील से हाउसबोट टूर की यात्रा करते हुए इस ऐतिहासिक इमारत तक पहुंचा जा सकता है जो किसी जमाने में त्रावणकोर के राजा का निवास स्थान हुआ करती थी।
इस महल का निर्माण 1811 से 1819 की अवधि में किया गया था जब गौरी पार्वती बाई का इस क्षेत्र में नाश हो रहा था, इस जगह को राजाओं की ब्रिटिश अधिकारियों के साथ बैठक के लिए इस्तेमाल किया जाता था। महल की वास्तुकला, ब्रिटिश, डच और पुर्तगाली स्टाइल का परस्पर मिश्रण है जो राजसी शासनकाल के तत्कालीन कलाओं का बेजोड़ नमूना है।
महल का पूरा स्ट्रक्चर यानि सरंचना लाइम प्लास्टर और लेटराइट से बना हुआ है जो बेजोड़ और मजबूत है। महल का सौंदर्य अद्भूत है क्यूंकि यह झील के किनारे पर स्थित है। महल परिसर में एक मंदिर भी है जिसमें इष्टदेव भगवान सस्था की आराधना की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications