अरासिंगुंडी झरना एक पर्यटन आकर्षण है जिसे कोल्लूर की यात्रा दौरान देखा जा सकता है। यह झरना मूकाम्बिका वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित है और यहां तक केवल ट्रैकिंग द्वारा पहुंचा जा सकता है। इस झरने को देखने के लिए पर्यटकों को स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इस स्थान को अपना नाम पानी की बूंदों पर गिरने वाली सूरज की किरणों से होने वाले विशेष प्रभाव से प्राप्त हुआ है। इस झरने को पर्यटक गर्मियों में तथा सर्दियों के मौसम में देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications