रामचण्डी मन्दिर ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। यह कोणार्क के शाही देवता रामचण्डी का मन्दिर है जिन्हें पवित्रता से पूजा जाता है। मन्दिर कुशभद्रा नदी के मनमोहक तट पर स्थित है। मन्दिर पुरी के शक्ति पीठों में एक के रूप में विख्यात है। मुख्य मन्दिर एक चबूतरे पर बना है।
मन्दिर की दक्षिण, पश्चिम तथा उत्तर की दीवरों पर सूर्यदेव के चित्र बने हैं। मन्दिर के अन्दर कमल के ऊपर विराजमान देवी चण्डी की सौम्य मूर्ति है। इस मन्दिर को कोणार्क के सूर्य मन्दिर से पुराना माना जाता है। रामचण्डी का समुद्र तट कापी मनमोहक है और अक्सर पारिवारिक सैर या अपने प्रिय जनों के साथ सैर पर निकले पर्यटकों से भरा रहता है। यह समुद्र तट रूमानी स्थानों की चाहत रखने वाले युवा युगल जोड़ों में काफी लोकप्रिय है।



Click it and Unblock the Notifications