कोणार्क का सूर्य मन्दिर देखते ही बनता है। कोणार्क के केन्द्र में स्थित यह मन्दिर ओडिशा मन्दिर शैली की वास्तुकला के चरम को प्रदर्शित करता है। यह पत्थरों से तराशा गया सबसे अचम्भित करने वाली इमारत है। अपने विशिष्ट संरचनात्मक डिजाइन के कारण सूर्य मन्दिर दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
इस मन्दिर को 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंहदेव ने बनवाया था। मन्दिर के डिजाइन में एक विशाल रथ है जिसमें सात घोड़े और चौबीस पहिये हैं। यह रथ सूर्य देव के लिये स्वर्ग भ्रमण का वाहन है। कल्पना और आकृति में विशाल यह शाही इमारत कोणार्क के सभी आकर्षणों में सबसे बड़ी है।
1984 से ही सूर्य मन्दिर को विश्व धरोह का दर्जा प्राप्त है। सूर्य मन्दिर ही वह प्रसिद्ध स्थान है जहाँ पर हर साल कोणार्क का प्रसिद्ध नृत्य महोत्सव आयोजित होता है। हालाँकि मन्दिर के कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गये हैं लेकिन फिर भी पर्यटकों में इसका आकर्षण कम नहीं हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications