सिटी फोर्ट पैलेस, कोटा में चंबल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है जो राजस्थान में सबसे बड़े किला परिसरों में से जाना जाता है। यह महल कोटा शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। किले की बीहड़ दीवारें, गढ़े हुए गुम्बद और हैंड रेल्स की सजावट उस काल के राजाओं की महिमा प्रदर्शित करते हैं। किले के मुख्य द्वार को हाथी पोल या हाथी गेट भी कहा जाता है जिसे 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications