वेल्लायनी झील तिरुवनंतपुरम जिले से होकर बहती है और जिले की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील मानी जाती है। स्थानीय लोग इसे ‘वेल्लायनी कयाल’ के नाम से जानते हैं। यह झील स्थानीय लोगों की तरह पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है क्योंकि तिरुवनंतपुरम के मुख्य बस स्टेशन से इसकी दूरी मात्र 9 किलोमीटर की है। यदि आप कोवलम में हैं तो यह निश्चित कीजिये कि आप इस झील को एक बार ज़रूर देखने जाएँ।
यह झील अपने क्रिस्टल की तरह साफ़, नीले पानी के कारण देखने लायक है। जब चन्द्रमा की रोशनी इस झील पर पड़ती है तो यह पूरा इलाका स्वर्ग की अनुभूति कराता है। अपने सम्मोहन से अचेत कर देने वाली इस जगह की एक झलक पाने के लिए लोग वापस आ कर देर रात तक यहाँ रुकते हैं।
ओणम के त्योहार के दौरान यह झील हर साल नौका दौड़ की गवाह बनती है। इस दौड़ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। यदि आप ओणम के दौरान कोवलम में या इसके पास हैं तो आपको निश्चित रूप से नौका दौड़ के लिए जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications