मिलम ग्लेशियर हिमालय पर्वत की श्रृंखलाओं में स्थित है। इसकी ऊंचाई 5500 मीटर से 3870 मीटर के बीच है। 37 स्क्वायर किमी में फैला यह ग्लेशियर कुमाऊं क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। मिलम ग्लेशियर गौरीगंगा नदी का स्रोत भी है, जो कि काली नदी की सहायक नदी है। ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा के क्रम में झरने, गांव, जंगल और लकड़ी के पुल से होकर गुजरना पड़ता है। पर्यटक चाहे तो पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील में अपना कैंप लगा सकते हैं। यहां उनके लिए खाने की उत्तम व्यवस्था हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications