पिण्डारी ग्लेशियर बागेश्वर जिले में नंदा देवी और नंदाकोट की चोटियों के बीच स्थित है। 5 किमी लंबी यह ग्लेशियर 3627 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पिण्डारी नदी का उद्गम इसी ग्लेशियर से होता है। यह नदी कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिल जाती है। पिण्डारी ग्लेशियर के लिए पैदल यात्रा के दौरान सौंग और लोहार के गांवों से होकर पहले धकुरी पास तक पहुंच जाता है। इसके बाद खाती गांव, दवाली, फुरकिया और फिर पिण्डार आता है।



Click it and Unblock the Notifications