कोटला विजय भास्कर रेड्डी मेमोरियल आंध्र प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री को समर्पित है। कुर्नूल उनका पैतृक स्थान था और वह सिर्फ आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के एक जानेमाने नेता थे। वह सही मायनों में जनता के नेता थे और लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। अपने चाहनेवालें के बीच वह पेड्डायाना नाम से जाने जाते थे। यह मेमोरियल हंद्री नदी के किनारे बना है और आज एक चर्चित पिकनिक स्पॉट है।



Click it and Unblock the Notifications