कोंडा रेड्डी बुरुजू के नाम से जाना जाने वाला प्रसिद्ध कुर्नूल किला शहर का एक प्रमुख लैंडमार्क है। शहर के बीचों बीच स्थित इस किले का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के शासक अच्युता देवरायलु ने करवाया था। वर्तमान में इस भव्य निर्माण के कुछ ही हिस्से शेष बचे हैं।
किले के जेल में ही कोंडा रेड्डी ने अंतिम सांस ली थी और उन्हीं के नाम पर इस किले का नामकरण हुआ। भले ही किले का ज्यादातर हिस्सा अब खंडहर में बदल गया हो पर आज भी कुछ चीजों ने अपने अस्तित्व को बचाए रखा है। इर्रा बुरुजू इन्हीं में से एक है।
किले के आधार में में दो प्रचीन मंदिर भी है, जो कि देवी येल्लम्मा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस किले में छुपा हुआ खजाना है। इसे ढूंढने की कई नाकाम कोशिशें भी कही गई। इसके अलावा आप किले में कई शिलालेख और नक्काशी भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications