वेनकन्ना बावी मंदिर शहर का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। हालांकि यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच कुछ खास चर्चित नहीं है। इस स्थान पर दो मंदिर हैं। एक मंदिर पहाड़ी की नीचे स्थित है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर खंडहर में बदल चुका है और खजाना ढूंढने वालों ने यहां खुदाई भी की है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में छुपा हुआ खजाना रखा है। मंदिर के पास में ही एक जलाशय है जिसके चारों ओर ढ्योड़ी बने हुए हैं। दूसरा मंदिर पहाड़ी के ऊपर बना है। यहां से आसपास का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications