बिरला मंदिर, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस मंदिर को बिरला साम्राज्य के कर्ता- धर्ता स्वर्गीय जुगल बिरला द्वारा बनवाया गया है, इस मंदिर को 1952 में बनवाया गया था। बिरला मंदिर के बनने के बाद, यहां पुराने मंदिरों का उद्धार करवाया गया है और पर्यटकों के लिए नए पर्यटन स्थल बने है।
काफी लंबे समय से, यह मंदिर कुरूक्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इस मंदिर को शहर के पुराने हिस्से में बनाया गया है। जहां से लगभग ढाई किमी. की दूरी रेलवे स्टेशन और पास में ही ब्रह्म कुंड भी स्थित है। बिरला मंदिर, पूरी तरीके से संगमरमर का बना हुआ है और इसके पीछे के हिस्से में काफी हरियाली है।
मंदिर के मुख्य परिसर में भगवान कृष्ण की सात घोडों के रथ पर सारथी बने चित्र को दर्शाया गया है, यह वही स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता सार दिया था और अर्जुन का मोह भंग करते हुए उन्हे सत्य की लड़ाई लड़ने का बल दिया था। इस चित्र में अर्जुन, भगवान श्री कृष्ण के सामने हाथ जोड़े खड़े हुए है। यह मंदिर, थानेसर में स्थित मंदिर की प्रतिकृति है और ठीक वही जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने उपदेश दिया था।
इस मंदिर में कई संतों, देवी - देवताओं, गुरूनानक, गुरू गोविंद साहिब, गुरू तेग बहादुर, संत रविदास, भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी, श्रीराम आदि की मूर्तियां भी लगी हुई है। इन सभी के द्वारा दी गई शिक्षा और उपदेश भी यहां अंकित है।



Click it and Unblock the Notifications